बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीजी (स्नातकोत्तर) सम सेमेस्टर सत्र 2024-25 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची शनिवार को जारी कर दी। विश्वविद्यालय ने कुल 21 जिलों में आने वाले अपने संबद्ध महाविद्यालयों को केंद्र आवंटित किए हैं। इनका निर्धारण छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर किया गया है।
परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज सबसे बड़ा केंद्र बनाया गया है। यहां 2180 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 616 छात्र व 1564 छात्राएं हैं। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए हैं और परीक्षाओं को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी व्यवस्था को भी सक्रिय कर दिया है। संवाद