फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेंट्रल जेल में तबीयत बिगड़ने से कैदी की मौत, दूसरी पत्नी की हत्या में काट रहा था सजा

Thu, 16 Oct 2025 10:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी 61 वर्षीय इकबाल सेंट्रल जेल इज्जतनगर में बंद था। सोमवार को उसकी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी 61 वर्षीय इकबाल की सेंट्रल जेल इज्जतनगर में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसके बेटे रजब ने बताया कि पिता चार साल से अपनी दूसरी पत्नी निशा की हत्या के मामले में सजा काट रहे थे। 

विज्ञापन


इकबाल हृदय रोगी था और इज्जतनगर सेंट्रल जेल में बंद था। सोमवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिस पर जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी और उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान इकबाल की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें