नवरात्र के लिए कर रहे अग्रिम भुगतान
कारोबारियों के मुताबिक नवरात्र में भवन निर्माण के लिए कई लोगों ने सीमेंट, सरिया आदि निर्माण सामग्री के लिए एडवांस भुगतान किया है। उन्हें आज की दर पर सामान मुहैया कराया जाएगा।
कारोबारी राममूर्ति लाल जमींदार ने बताया कि सीमेंट की कीमत घटती-बढ़ती रहती है। उसी के अनुसार मांग पर भी असर होता है। अभी दाम बढ़ने से कारोबार कुछ कम हो रहा है। कारोबारी प्रतीक बूबना ने बताया कि दाम बढ़ने से लोग मध्यम गुणवत्ता के सीमेंट की मांग कर रहे हैं। ब्रांडेड सीमेंट के दाम एक अक्तूबर से और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।