फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से मना नबी की यौमे विलादत का जश्न

विज्ञापन
बरेली में कोहाड़ापीर रोड से निकलता जुलूस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

खानकाहों के साथ घर-घर की गई नियाज नजर, तकसीम किया तबर्रुक 

बरेली। कोरोना की वजह से ईद मीलादुन्नबी का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। जुलूस और जलसे तो नहीं हुए मगर नबी की आमद पर अकीदत भरे माहौल में खानकाहों और घरों पर लोगों ने नियाज नजर करने के साथ महफिलें सजाई और तबर्रुक बांटने के साथ लंगर तकसीम किए।
विज्ञापन

अंजुमन फैजाने नियाजिया की ओर से ख्वाजा कुतुब स्थित कार्यालय पर महफिल हुई जिसमें तिलावते कुरान के बाद नातो मनकबत का नजराना पेश किया गया। कयादत करते हुए खानकाह नियाजिया के साहबजादे डॉ. कमाल मियां नियाजी ने हुजूरे पाक की सीरत पर रोशनी डाली। जलसे के बाद एवाने नियाजिया से निकला रस्मी जुलूस खानकाह नियाजिया पहुंचा जहां सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां ने उसका स्वागत किया। शहर के किला, पुराना शहर और कोहाड़ापीर आदि इलाकों में भी जगह-जगह जश्न का माहौल दिखा। कहीं नियाज नजर तो किसी के घर में महफिले मीलाद की गूंज सुनाई दी। तमाम लोगों ने तबर्रुक बांटे तो कहीं लंगर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें