फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे का ब्लॉक... मालगाड़ियां प्रभावित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ओएचई लाइन और पटरियों की मरम्मत के लिए लिया ब्लॉक

बरेली। रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने जंक्शन से सीबीगंज के बीच दो घंटे का ब्लॉक लेकर ओएचई और पटरियों की मरम्मत की। इससे यात्री ट्रेनें तो प्रभावित नहीं हुईं मगर मालगाड़ियों को दूसरे स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

मालगाड़ियों को तिलहर, पितांबरपुर, बिलपुर आदि स्टेशनों पर दो घंटे के लिए रोका गया। शुक्रवार सुबह डिब्रूगढ़- लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस गुजारने के बाद अपराह्न साढ़े 11 से दोपहर दो बजे तक ब्लॉक लिया गया। गौरतलब है कि जंक्शन से सीबीगंज तक कई बार ब्लाक लेकर पटरियां बदलने का काम हो चुका है, इसके बाद भी आए दिन ब्लॉक लिया जाता है। जबकि इस रूट पर ट्रेनों की संख्या भी पहले से काफी कम है। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि लगातार ट्रेनें चलने से पटरियों और ओएचई लाइन की मरम्मत होती रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें