फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ख्वाज गरीब नवाज के जश्न की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिदों, दरगाहों और सामाजिक संगठनों ने भी मनाया कुल, मुल्क व अवाम के लिए की गई दुआ, बांटा लंगर
विज्ञापन

बरेली। ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के सिलसिले में शनिवार को शहर में गरीब नवाब के जश्न की धूम रही। दरगाह आला हजरत पर दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की सदारत में महफिल का आयोजन किया गया। यहां अहसन मियां ने मुल्क में अमन और तरक्की के लिए दुआ की।
दरगाह वली मियां में कुल शरीफ की रस्म सुबह 10 बजे अदा की गई। सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां ने दुआ ए खैर की। खानकाह नियाजिया में साहिबजादा असकारी मियां के साथ अकीदतमंदों ने मजार पाक पर फूल व चादर पेश कर मुरादें मांगी। मौलाना कासिम नियाजी ने ख्वाजा गरीब नवाज के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मस्जिद नौमहला स्थित हजरत नासिर मियां की दरगाह पर कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इमाम मुफ्ती अब्दुल बाकी मरकजी ने दुआ की। सूफी वसीम मियां साबरी नासरी, शाने अली कमाल मियां साबरी नासरी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मस्जिदों में भी मनाया गया कुल
ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर मस्जिदों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कचहरी की मस्जिद में उर्स की महफिल में कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। मोहल्ला कंघी टोला, नूरी मस्जिद में ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स मनाया गया। आला हजरत ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय सदर मोहतशीम रजा खान की अगुवाई में दरगाह स्थित कशाना-ए-नूरी में महफिल सजाई गई। दिल्ली से आए मौलाना शौकत अली बरकाती ने खिताब किया। ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों को लिहाफ व गद्दे बांटे गए। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी और आरएसी ट्रस्ट की ओर से संगठन मुख्यालय बैतुर्रजा पर महफिल सजाई गई। आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने दुआ की। मुफ्ती उमर रजा ने निजामत की। अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मदीना शाह स्थित इमामबाड़े के पास नियाज-नजर पेश की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें