फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंडर-19 विश्व कप में भारत की जीत पर शहर में मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने जीता क्रिकेट प्रेमियों का दिल
विज्ञापन

बरेली। जिम्बाब्वे के हरारे में शुक्रवार को खेले गए अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जैसे ही हराया शहर के क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे। जगह-जगह जश्न मनाया गया। घरों में टीवी स्क्रीन के सामने बैठे दर्शकों से लेकर बाजारों और दुकानों तक, हर जगह भारत की जीत की चर्चा होती रही।
फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। उनके हर चौके और छक्के पर लोग सूर्यवंशी-सूर्यवंशी के नारे लगाते नजर आए। टीवी स्क्रीन के सामने बैठे दर्शक तालियां बजाकर बल्लेबाजी की सराहना करते रहे। कई जगह पर लोग अपनी जगह से खड़े होकर शॉट्स का जश्न मनाते दिखे। सूर्यवंशी की आत्मविश्वास से भरी पारी ने टीम को मजबूती देने के साथ-साथ जिले के युवा खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इंग्लैंड के भी कुछ बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिस कारण मैच कई बार रोमांचक मोड़ पर पहुंचा। इंग्लैंड के रन बनते ही दर्शकों की धड़कनें बढ़ती नजर आईं, लेकिन भारतीय टीम पर भरोसा कायम रहा। विकेटों के गिरते ही जीत का रास्ता साफ हुआ, तब लोगों की चिंता खुशी में बदल गई। सिविल लाइंस समेत अन्य इलाकों में दुकानों पर लोग टीवी पर सामूहिक रूप से मैच देखते नजर आए। दुकानदार और ग्राहक हर गेंद पर चर्चा करते रहे। चौके-छक्के पर तालियां और विकेट गिरने पर खुशी की लहर दौड़ती रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें