फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्यालय की दीवारों से दो साल में ही झड़ने लगा सीमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय नगर क्षेत्र का उच्चीकरण बीते वर्ष हुआ है, जिसमें कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं के लिए 26 कमरे बनाए गए हैं। लेकिन अभी से इस इमारत की हालत खराब होने लगी है। दीवार से रेत की तरह सीमेंट झड़ने लगा है। दरारें भी आ गईं हैं। विद्यालय में एक ही सफाई कर्मचारी होने से सफाई व्यवस्था भी पस्त है।
विज्ञापन

पुरानी इमारत में शौचालय व बाथरूम से पानी के रिसाव के कारण पूरी इमारत में सीलन है। प्रधानाचार्य सीमा यादव या ने बताया कि विद्यालय में वृहद स्तर पर मरम्मत का कार्य शुरू होने वाला है। बाथरूम अब अलग बनाया जाएगा। ऊपर केवल हॉल ही बनेगा। कक्षा छह से कक्षा आठ के विद्यार्थियों की कक्षाएं विद्यालय परिसर में ही संचालित होती हैं, जिसके लिए कंप्यूटर लैब का निर्माण इन दिनों चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें