फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंगनबाड़ी भर्ती में घपला... सीडीपीओ पर रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 15 Apr 2025 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में ब्लॉक आलमपुर जफराबाद का चार्ज संभाल रहे सीडीपीओ कृष्ण चंद्र का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह किसी महिला से रुपये लेते दिख रहे हैं। आरोप है कि सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी में भर्ती कराने के नाम पर रिश्वत ली थी। 
विज्ञापन
सीडीपीओ के हाथ में नोटों की गड्डी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती शुरू से ही संदेह की घेरे में रही है। अब सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) के रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। ऐसे में विभाग के निष्पक्ष भर्ती के दावे पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं अधिकारी एक-दूसरे को बचाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए भर्ती की गई थी, लेकिन जिले में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी मनमानी करते हुए अभ्यर्थियों से जमकर उगाही की। आवेदनकर्ताओं को आरोप है कि जिस अभ्यर्थी ने ज्यादा रुपये दिए, उसका चयन मानकों को दरकिनारे करते हुए कर लिया गया। इसको लेकर बीडीओ, विभागीय अधिकारी, सीडीओ, डीएम तक से शिकायत की गई, लेकिन विभागीय अधिकरियों ने उच्चाधिकरियों को गुमराह करते हुए भर्ती को निष्पक्ष होना बताया और अपनी रिपोर्ट दी। जिसके बाद में मामला धीरे-धीरे शांत होने लगा। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते टेक्सटाइल इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
विज्ञापन


डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप 
इसी बीच में ब्लॉक आलमपुर जफराबाद का चार्ज संभाल रहे सीडीपीओ कृष्ण चंद्र का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह किसी महिला से रुपये लेते दिख रहे हैं। गांव टिटौली निवासी वीरवती ने बताया कि सीडीपीओ ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें 17 हजार रुपये पहले दे दिए थे। बाकी रुपये कार में दिए थे। जिसका उन्होंने वीडियो बना लिया था। चयन नहीं होने पर सीडीपीओ के रुपये मांगे हैं तो वह देने से इनकार कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से भी की है।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद में जो भी स्थिति सामने आएंगी। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें