फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंगलूरू की कंपनी करेगी अर्बन हाट का संचालन, 30 साल के लिए हुआ ठेका

Tue, 15 Apr 2025 01:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
अर्बन हाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकास भवन के पास 157.67 करोड़ की लागत से 46,135 वर्ग मीटर की जमीन पर बनाए गए अर्बन हाट एवं हैंडीक्राफ्ट सेंटर का संचालन बंगलूरू की वैग्माइन एंटरप्राइजेज कंपनी करेगी। 30 वर्ष के लिए अर्बन हाट का ठेका हुआ है। इसे 30 साल और भी बढ़ाया जा सकता है। पहले भी चार बार टेंडर प्रक्रिया हुई, लेकिन शर्तों पर सहमति न बनने पर टेंडर नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, संचालन को लेकर स्मार्ट सिटी की ओर से रखी गईं शर्तों पर कंपनी ने सहमति दी है। मिनी मॉल की तर्ज पर बने अर्बन हॉट में अलग जोन में दुकानें, शॉपिंग मार्ट, कन्वेंशन सेंटर, होटल कॉम्पलेक्स, डॉरमेट्री, एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी दुकानें), फूड कोर्ट, हस्तशिल्प इनक्यूबेशन सेंटर एवं प्रशिक्षण केंद्र, मल्टीपरपज हॉल एवं एग्जीवेशन हॉल और इंटरप्रिटेशन हॉल शामिल हैं। 

दो वर्ष में सात प्रतिशत की दर से बढ़ेगा किराया 
शर्तों के मुताबिक अगर संचालन ठीक हुआ तो स्मार्ट सिटी और कंपनी के बीच हुए करार को 30 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। कंपनी हर साल 6.3 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी को अदा करेगी। हर दो साल में सात प्रतिशत की दर से किराया बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के सीईओ संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अर्बन हाट का टेंडर हो गया है। जल्द ही स्मार्ट सिटी और टेंडर लेने वाली कंपनी के बीच अनुबंध होगा, इसके बाद अर्बन हॉट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें