फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय में सीडीओ का छापा, कई अभिलेख गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने सोमवार को जिला पंचायतराज अधिकारी के कार्यालय में छापा मारा। उन्होंने अभिलेखों की जांच की तो कई गायब मिले। उन्होंने डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कमियों को दूर करने के लिए 20 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ दिन में 11 बजे अचानक डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार से सभी योजनाओं के बारे में जानकारी ली और आंकड़े जाने। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिवों के कार्यक्षेत्र बदलने को लेकर बात की। सीडीओ ने सेवापुस्तिका, पेंशन पत्रावलियां, नॉमिनेशन, डिस्पैच रजिस्ट्रर, स्थापना रजिस्टर आदि देखे। पीएफ से जुड़े कई अभिलेख गायब मिले तो उन्होंने बाबुओं से पूछताछ की लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सीडीओ ने कहा कि सरकारी अभिलेख किसी भी सूरत में गायब नहीं होने चाहिए। अभिलेख न मिले तो कार्रवाई होगी। छापे की खबर सुनकर अन्य कार्यालयों में भी हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें