फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 30 लाख रुपये से निर्मित सीसी रोड जर्जर, समतल नहीं होने से लोग हो रहे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखन। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर व बकूचियां के बीच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाई गई तीन किमी लंबी सीसी रोड ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। करीब एक माह पूर्व तैयार हुई इस सड़क पर जगह-जगह ठोकरें व गड्ढे बन गए हैं। इससे बीते दो महीनों में 24 से अधिक लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। यहां अब तक न चेतावनी बोर्ड और न ही संकेतक लगाए गए।
विज्ञापन

यह मार्ग दलेलनगर, बकूचियां किशनपुर, मोहम्मदपुर व नकटिया समेत पीलीभीत जनपद के अबडंडी, गोंछ व खमरिया गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन हो या रात, ठोकरों पर बाइक टकरा जाती है और सवार सड़क पर गिरकर घायल हो रहे हैं। मोहम्मदपुर निवासी सत्यपाल, दाताराम, तिलकराम के अनुसार हाल ही में कल्यानपुर निवासी अमजद अपनी पत्नी के साथ मौजम नगला दावत में जा रहे थे, तभी मोहम्मदपुर पहुंचते ही सड़क की ठोकर से टकराकर दोनों घायल हो गए। इससे पहले ललौरीखेड़ा निवासी विजय भी घायल हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें