फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। बच्चे के पिता नन्हे सिंह ने बदायूं के ग्राम पुसगवा निवासी फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर आसपुर गांव निवासी बाबू उर्फ भगवान सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ ईंधन के लिए लकड़ियां इकट्ठी करने के लिए निकला था। आंवला-बदायूं रोड पर पनवड़िया गांव के पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, पर उसके साथी भोला व शेखर ने सड़क पार कर ली थी, जबकि बीच सड़क पर बाबू तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। मौके पर जमा राहगीरों ने बाइक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को सीएचसी पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद डाॅक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। संवाद
भाई, बाबा और मां की हो चुकी है मृत्यु : ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि बच्चे के बड़े भाई व मां की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। पिता बीमार है। अभी कुछ दिनों पहले ही बाबा की भी मृत्यु हो चुकी है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें