फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सितंबर से होंगी सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं

विज्ञापन
CBSE - फोटो : File Photo
विज्ञापन

सीबीएसई ने घोषित किया परीक्षा कार्यक्रम, बरेली में करीब दो हजार छात्र लेंगे हिस्सा

बरेली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। दोनों कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं की शुरुआत 22 सिंतबर से होगी। बरेली में करीब दो हजार विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक होंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र दिया जाएगा। सीबीएसई ने एक नोटिफिकेशन के माध्यम से कंपार्टमेंट एग्जाम की डेटशीट जारी की है। 10वीं की परीक्षाएं जहां 28 सितंबर को समाप्त होंगी वहीं 12वीं की परीक्षाएं एक दिन बाद यानी 29 सितंबर को समाप्त होंगी। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डीनेटर वीके मिश्र ने कहा कि परीक्षार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों का पालन करना होगा। माता-पिता की जिम्मदारी होगी कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनका बच्चा बीमार तो नहीं है। परीक्षार्थियों को अपने साथ पारदर्शी बोतल में पानी और सैनिटाइजर लाना होगा। परीक्षा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें