फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेनों की रफ्तार पर कॉशन का ब्रेक, 20 गाड़ियां देरी से आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो दिन हुई भारी बारिश के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई है। रेलवे स्टेशनों के यार्ड और ट्रैक पर पानी भरने के कारण दूसरे दिन मंगलवार को भी गाड़ियों ने इंतजार कराया। बारिश के कारण रेल लाइनों पर कॉशन की संख्या बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी दिल्ली और लखनऊ की ओर आने-जाने वाली 20 गाड़ियों ने इंतजार कराया। इनमें नौ विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं। बरेली से बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा की ओर जाने-आने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। बरेली सिटी-बरेली जंक्शन के बीच रेल ट्रैक पर चार फुट तक पानी भरने के कारण सोमवार को यह लाइन 11 घंटे तक बाधित रही थी।

इन विशेष ट्रेनों ने कराया इंतजारदिल्ली व देहरादून की ओर से आने वाली 04024 दिल्ली-वाराणसी विशेष ट्रेन पांच घंटे और 04302 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन दो घंटे देरी से आई। 04208 दिल्ली- लखनऊ चार बाग विशेष ट्रेन, 04030 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन, 04210 चंडीगढ़-लखनऊ विशेष ट्रेन तीन-तीन और 04518 बठिंडा-वाराणसी विशेष ट्रेन ने दो घंटे इंतजार कराया। लखनऊ की ओर से आने वाली 03221 राजगीर-उधमपुर विशेष ट्रेन पांच घंटे व 04019 बरौनी-आनंद विहार विशेष ट्रेन चार घंटे देरी से आई। 04603 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन ने चार घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

ये नियमित ट्रेनें देरी से आईं
20504 राजधानी एक्सप्रेस 48 मिनट देरी से आई। 15006 राप्ती गंगा एक्सप्रेस को देहरादून से पांच घंटे देरी से चलाया गया। यह ट्रेन छह घंटे देरी से बरेली आई। 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ ने 11 घंटे, 12370 कुंभ एक्सप्रेस और 12371 बीकानेर सुपरफास्ट ने तीन-तीन घंटे इंतजार कराया। 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस, 14208 पदमावत एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल ने भी इंतजार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें