फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन में कैसीनो.. ये जुआ पुलिस कैसे पकड़े!

Thu, 19 Oct 2017 01:19 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस दिवाली पर ताश के पत्तों से जुआ खेलने वालों को ढूंढती फिर रही है, लेकिन जुआरियों का बड़ा तबका इस बार ऑनलाइन जुआ खेल रहा है, जिसमें न पुलिस का छापा पड़ने का डर है, न जेल जाने का जोखिम। जी हां, तकनीक के दौर में जुआ खेलने का तौर-तरीका भी बदल चुका है। अब ताश के पत्तों के बजाय मोबाइल फोन और लैपटॉप पर दांव लग रहे हैं। घर पर बैठकर ही नहीं, चलती गाड़ियों में भी आसानी से तीन पत्ती जैसे गेम खेले जा रहे हैं। यह गैरकानूनी काम बड़ी ईमानदारी से हो रहा है। ऑनलाइन गेम में दांव तो वर्चुअल मनी (आभासी मुद्रा) से लग रहे हैं लेकिन हार और जीत होने के बाद इसे रियल मनी में तब्दील किया जा रहा है। लेन-देन नगद भी हो रहा है और खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये भी।
गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे ऐप उपलब्ध हैं जिन्हें जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों की सबसे बड़ी पसंद तीन पत्ती इंडियन पोकर है जिस पर एक साथ तीन से चार लोग खेल सकते हैं। ऐसे ही एक ऐप अड्डा 52 डॉट कॉम है। दिवाली पर नई पीढ़ी के जुआरी इन ऐप्स का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
होटलों और बाजारों में चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। जुए के फड़ों पर छापेमारी की जा रही है। मोबाइल पर लगातार व्यस्त रहने वाले युवकों को भी देखा जाएगा। ऑनलाइन खेला जाने वाला जुआ भी वैध नहीं है। - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें