बताया जा रहा है कि ट्यूलिप टॉवर समेत रमेश गंगवार के कार्यालय से मिले दस्तावेजों में कई बिल्डरों के नाम भी सामने आए हैं। टीम उनकी सूची तैयार कर रही है। इसमें बरेली के अलावा अन्य जिलों और उत्तराखंड के भी बिल्डरों का नाम बताया जा रहा है। शुक्रवार को इनमें से किसी बिल्डर या करीबी के कार्यालय पर टीम छापामारी कर सकती है। इधर, दोनों प्रॉपर्टी डीलरों को बैंक ले जाकर उनके लॉकर खंगाले हैं।
बिल्डर रमेश गंगवार के ठिकाने से बरामद कागजात की पड़ताल में कई सफेदपोश और नौकरशाहों के काले धन को खपाए जाने की आशंका है। फिलहाल, टीम एक-एक कागजात का बारीकी से अध्ययन कर रही है और इसी आधार पर कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।