बचाव के उपाय
- जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचें। खेतों, नालियों में काम करते समय जूते, दस्ताने पहनें।
- दूषित पानी से हाथ, मुंह न धोएं। घर के पास चूहों की रोकथाम करें। भोजन ढककर रखें।
- बुखार के साथ पिंडलियों में दर्द या आंखों में लालिमा होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
- झाड़ियों, लंबी घास वाले स्थानों पर जाएं तो मच्छर एवं कीट प्रतिरोधी क्रीम का इस्तेमाल करें।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि लेप्टो और स्क्रब टाइफस के मरीज मिलने के बाद सीएचसी प्रभारियों को ट्रैक, ट्रेस्ट और ट्रीट के निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पतालों को भी ऐसे मरीजों की सूचना विभाग को देने के लिए कहा है, ताकि रोकथाम और नियमानुसार निगरानी हो सके।