फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुष्कर्म पीड़िता पर जानलेवा हमले का आरोप, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Aug 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दुष्कर्म के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए हमला किया गया। तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने वर्ष 2024 में एक आरोपी समेत कई लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी जेल गए थे, जो अब जमानत पर बाहर हैं। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता ने सीओ फरीदपुर को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की सुबह सात बजे वह दुकान जा रही थी। इस दौरान आरोपी मोहित, नन्ही देवी और उसकी चाची ने पीड़िता को पकड़ लिया। उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
पीड़िता के चीखने पर उसके भाई मौके पर पहुंचे, तब आरोपी धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि थाने में तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। फिर सीओ से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस बाबत सीओ संदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने की बात सामने आई है। पीड़िता ने सुरक्षा नहीं मांगी है, फिर भी पुलिस निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें