फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की मौत का मामला: बदायूं में इंस्पेक्टर शाहिद अली पर रिपोर्ट दर्ज, तिलक लगाने पर प्रताड़ित करने का आरोप

Thu, 11 Jun 2026 02:00 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बदायूं में दरोगा मेघश्याम गौतम की मौत के मामले में न्यायालय सुरक्षा प्रभारी शाहिद अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दरोगा के परिजनों ने शाहिद अली पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दरोगा मेघश्याम गौतम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा मेघश्याम गौतम की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनके परिजनों की शिकायत पर न्यायालय सुरक्षा प्रभारी शाहिद अली के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। साहिद पर प्रताड़ित करने का आरोप है। 

विज्ञापन


दरोगा मेघश्याम गौतम चार जून को बदायूं की मधुबनी कॉलोनी में किराए के कमरे में मृत पाए गए थे। उनके भाई रामेश्वर दयाल ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया कि सुरक्षा प्रभारी साहिद अली उनके भाई को टीका लगाने और धार्मिक प्रवृत्ति के कारण प्रताड़ित करते थे। साहिद अली उन पर जज कंपाउंड में चौकीदार की मौत के मामले में झूठा फंसाने का दबाव भी बनाते थे। 

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में आंधी से पेट्रोल पंप की छत उड़ी, सैकड़ों खंभे और पेड़ गिरे; तस्वीरों में देखें तबाही
विज्ञापन


परिवार के पहुंचने से पहले ही हटा दिया गया था शव 
मेघश्याम ने परिवार को इस प्रताड़ना के बारे में लगातार बताया था। वे बदायूं से अपना तबादला कराने का प्रयास भी कर रहे थे। परिजनों ने मेघश्याम की मौत की परिस्थितियों पर भी संदेह जताया है। उनका आरोप है कि परिवार के पहुंचने से पहले ही शव को मौके से हटा दिया गया था।

विज्ञापन

पुलिस जांच और आरोप
पुलिस ने रामेश्वर दयाल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब इस पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत में धार्मिक प्रताड़ना और झूठे फंसाने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दरोगा के परिवार ने मौत को संदिग्ध मानते हुए गहन जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें