फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदायूं में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हादसा, महिला अभ्यर्थी पर गिरा छत का प्लास्टर, घायल

Wed, 10 Jun 2026 05:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के गिंदो देवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हुए हादसे में महिला अभ्यर्थी घायल हो गई। उसके सिर पर छत का प्लास्टर टूटकर गिरा, जिससे वह बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल अभ्यर्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को शहर के गिंदो देवी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र में हादसा हो गया। परीक्षा दे रही एक महिला अभ्यर्थी के सिर पर अचानक छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया।   

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीलीभीत जिले के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बिठौरा कलां निवासी पूजा रानी (18) सिपाही भर्ती परीक्षा दे रही थी। इसी दौरान कक्ष की जर्जर छत से सीमेंट और प्लास्टर का हिस्सा टूटकर उसके सिर पर गिर पड़ा। चोट लगने से पूजा बेहोश होकर गिर गई। घटना के बाद परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थाक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसको उपचार देने के बाद भेज दिया गया। पूजा के साथ हादसा परीक्षा की पहली पाली के दौरान हुआ। परीक्षा के दौरान हुए हादसे से पीड़ित पूजा मायूस नजर आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें