महिला के कान से कुंडल लूटने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्ता
- फोटो : Archive
फरीदपुर। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने पति, दो जेठ और एक अन्य सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मायके पक्ष की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
भुता थाना क्षेत्र के मल्हपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने फरीदपुर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले अपनी बेटी काजल की शादी किसुर्रा निवासी प्रदीप से की थी। शादी के बाद से ही पति प्रदीप और उसके परिजन दहेज काजल को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पिता का आरोप है कि बीते 30 अक्तूबर रात में पति प्रदीप, जेठ पटे, मोरपाल और उनके साथी ओमवीर ने काजल को घर में फंदे पर लटका दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
महिला के कान से कुंडल लूटने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्ता- फोटो : Archive