फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किन्नर बनाने का आरोप, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। एक मुस्लिम युवक के कथित तौर पर निजी अंग काटकर उसे किन्नर बनाने के मामले में पुलिस ने मोहल्ला मिर्धान निवासी किन्नर बबली, सुंदरी, गौरी, सोनी और नन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की फरीदपुर के एक किन्नर से दो साल से नजदीकियां थीं। परिजनों के अनुसार, युवक के हाव-भाव और रहन-सहन में बदलाव आया। उसने वेशभूषा बदल ली और लड़कियों जैसे कपड़े पहनने लगा। परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को युवक के निजी अंग काट दिए गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन युवक को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया। शनिवार देर शाम युवक की मां की तहरीर पर आरोपी किन्नरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। सीओ संदीप के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें