फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की हत्या के आरोप में आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मामला थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव दिवना पहुंचा का है। भमौरा थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर जाफराबाद निवासी निर्दोष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी करीब तीन साल पहले गांव दिवना पहुंचा निवासी महिपाल के साथ हुई थी।
पति और उसके परिजन दो लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पूजा को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।
तहरीर के मुताबिक, 17 नवंबर की शाम करीब छह बजे ग्राम प्रधान के माध्यम से मायके पक्ष को पूजा की मौत की सूचना मिली। परिजन गांव पहुंचे तो घर पर कोई नहीं मिला। परिजनों ने शव देखा तो गले, सीने और पीठ पर चोटों के निशान मिलने का दावा किया। पूजा का एक साल का मासूम बच्चा भी है।
विज्ञापन

पुलिस ने पति महिपाल, ससुर ताराचंद, सास सोमवती, जेठ सुनील, जिठानी रीता, ननद ममता और देवर राहुल व भुवनेश के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें