फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कृषि भूमि पर कब्जा के आरोप, 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Jul 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। मेरठ के गांव रहावती निवासी सुधीर कुमार ने उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के निर्देश पर थाना आंवला में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कृषि भूमि पर कब्जा करने और हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, सुधीर कुमार ने 2008 में पनवड़िया गांव में 233 बीघा कृषि भूमि पांच साझेदारों के साथ खरीदी थी। कोर्ट की ओर से सभी के हिस्से कायम करके बंटवारा भी हो चुका है। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में आरोपियों ने 14 लाख रुपये की कीमत की लकड़ी व मिट्टी बेचकर रकम हड़प ली। वे फसल काटने के समय भी लूटपाट व नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। सुधीर ने 41 बीघा जमीन अनूप अग्रवाल और राधारानी को बेच दी। उन्होंने 22 बीघा जमीन सतेंद्र पाल को भी बेची। अब वे शेष 45 बीघा जमीन पर खेती कर रहे हैं।
सुधीर ने बताया कि 19 जून की सुबह 9:00 बजे वह साथियों अनूप अग्रवाल और रामबहादुर पाल के साथ खेत जोतने पहुंचे। आरोपी लाठी-डंडे लेकर ट्रैक्टर के आगे खड़े हो गए और गाली-गलौज की। सूचना पर मौके पर आई डायल 112 को देखकर आरोपी शांत हो गए। बाद में देर शाम आरोपियों ने लाठी-डंडों व अवैध हथियारों से फायरिंग भी की। उन्होंने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश भी की। सुधीर ने हमले में घायल होने पर अस्पताल में उपचार कराया। इस बाबत सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने विमला, सेंसरपाल, श्याम सिंह, भूरा, गुड्डू, उर्मिला, मेघवीर समेत छह अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें