फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सांड़ से टकराई वैन, चार सवार घायल

Sun, 19 Jul 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। नैनीताल हाईवे पर शनिवार शाम सांड़ से एक वैन टकरा गई। दुर्घटना में चालक समेत चार सवार घायल हो गए। वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कस्बा धौराटांडा निवासी शकील अहमद पत्नी के साथ वैन से बरेली के निजी अस्पताल जा रहे थे। वैन में चालक और एक अन्य महिला भी बैठी थी। गांव मांडा स्थित पोल फैक्टरी के सामने नैनीताल हाईवे पर सांड़ सामने आ गया। संभलने का मौका न मिलने पर वैन उससे टकरा गई। इससे चालक समेत चारों सवार घायल हो गए। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल भेजा है। घायलों का कहना है कि छुट्टा गोवंशों के कारण हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। प्रशासन पशुओं को वहां से हटाने के लिए काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें