फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मटकापुर समिति के पूर्व सचिव पर गबन का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। भदपुरा ब्लॉक के ग्राम मटकापुर साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव पर भारतीय दंड संहिता के अधिनियम के तहत गबन का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज के ब्लॉक भदपुरा के ग्राम मटकापुर स्थित साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव ओमपाल ने किसान राममूर्ति लाल से सात हजार, भूपराम से 72820 व कैलाश सिंह से 89,970 रुपये लेकर फर्जी रसीद देकर गबन कर लिया। नैनो एरिया, यूरिया, कृषि रक्षा रसायन के बिक्री के 90657 रुपये मिलाकर करीब 260347 रुपये उन्हें जिला सहकारी बैंक में जमा करना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसकी शिकायत पर विभागीय जांच में 2,60,347 रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। पूर्व सचिव को 21 सितंबर को हटाया गया है। संवाद
विज्ञापन


खाद, सरकारी रसायन बिक्री कर सरकारी धन गबन करने पर, जांच में दोषी पाए जाने पर पूर्व सचिव के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।
- सुधाकर राय, अपर जिला सहकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें