बरेली। स्मार्ट सिटी में मैकेनियर रोड पर केबिल डालने के लिए कई जगह गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए हैं। इन गड्ढों में अब गाड़ियां धंस रही हैं और दोपहिया वाहन वाले गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
मैकेनियर रोड पर खोदे गए इन गड्ढों पर बैरिकैडिंग भी नहीं कराई गई है। इसके अलावा सड़क के चौड़ीकरण के लिए भी करीब दो फुट गहरी और पांच फुट चौड़ी तक खोदाई हो रही है। यहां भी कोई बैरीकै डिंग नहीं की गई है। वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि काम के दौरान बैरीकैडिंग करने के लिए कहा गया है। ब्यूरो