फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ से टकराकर खाई में पलटी कार, महिला की मौत, मासूम बेटा और सास गंभीर घायल

Thu, 10 Apr 2025 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव गौंटिया के पास डीजल फैलने से हुई फिसलन हादसे का कारण बन गई। फिसलन के कारण एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गांव गौंटिया के पास फैले डीजल से फिसलन होने के कारण सवारियां से भरी इको कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद से खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसका डेढ़ साल का बेटा और सास घायल हुई हैं। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव गौंटिया के समीप बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बुधवार रात किसी वाहन का डीजल फैल गया था। रात में बारिश हुई, जिससे हाईवे पर फिसलन हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे पीलीभीत से सवारियां लेकर आ रही इको कार हाईवे पर फिसलन होने के कारण अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी सिमरन का स्टेट्स देख टूटा राज, मौत को लगाया गले, आत्महत्या मामले में सात लोगों पर FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पीलीभीत जनपद के गांव कसगंजा निवासी सिंकू पत्नी सौरभ, उनका डेढ़ साल का बेटा और सास गंभीर घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस के समय पर ना आने पर पुलिस ने 112 की गाड़ी से घायलों को नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान सिंकू की मौत हो गई। बेटा और सास की हालत गंभीर है। ये दोनों आईसीयू में भर्ती है। सूचना पाकर पीड़ितों के परिजन बरेली पहुंच गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें