फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, छह घायल

Tue, 11 Feb 2025 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसा शेरगंज हाल्ट के सामने हुआ। 
विज्ञापन
घायल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे बरखेड़ा कस्बे निवासी श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर खाई में गई और पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में कार सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
बरखेड़ा निवासी धीरज गुप्ता, सुरेंद्र सक्सेना, रेखा सक्सेना, विशु सक्सेना, सतीश कश्यप और अमन गुप्ता नौ फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। स्नान, दर्शन-पूजन कर सभी श्रद्वालु वापस लौट रहे थे। मंगलवार सुबह चालक को झपकी आ जाने से इनकी कार बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर शेरगंज हाल्ट के सामने सड़क किनारे खाई में उतर गई और पेड़ से टकरा गई। 

हादसे में कार सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिजन पहुंच गए। निजी गाड़ी से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें