केसर रेलवे क्रॉसिंग पर पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के बहेड़ी में मंगलवार को सुबह बकास (चीनी मिल में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) से भरा ट्रक केसर रेलवे क्रॉसिंग पर पलट गया। यह ट्रक केसर चीनी मिल जा रहा था। हादसे की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। इसके बाद बरेली से चलकर लालकुआं जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को बहेड़ी स्टेशन पर रोक दिया गया। उधर, काठगोदाम से चलकर लखनऊ जाने वाली नंबर 15044 ट्रेन को पंतनगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
जानकारी के मुताबिक लालकुआं से बकास से भरा ट्रक केसर चीनी मिल जा रहा था। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच ट्रक पलटने से खलबली मच गई। 55311 बरेली-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन को बहेड़ी स्टेशन पर रोक दिया गया। उधर, काठगोदाम से चलकर लखनऊ जाने वाली नंबर 15044 ट्रेन को पंतनगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। ट्रक को हटाने के प्रयास शुरू किए गए।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ के सफर में रेंग रहे वाहन: 18 घंटे में चले 165 किमी... बरेली के श्रद्धालुओं ने बताया आंखों देखा हाल
सुबह करीब 10:45 बजे रेलवे ट्रैक पर बगास से भरा ट्रक पलटा था, जो 13:20 पर हटाया जा सका। बकास को भी रेलवे ट्रैक से हटाया गया। बहेड़ी रेलवे स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर मंडल तक मामले की सूचना पहुंच गई। पहले पंतनगर में खड़ी काठगोदाम से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन को गुजर जाएगा। उसके बाद बहेड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी इज्जतनगर से चलकर लाल कुआं जाने वाली ट्रेन को रवाना किया जाएगा।