इकलौता बेटा था मौजू, रात में किया शव दफन
कोतवाली क्षेत्र के खनू मोहल्ला निवासी वसी हैदर उर्फ मौजू बरेली कॉलेज में एमबीए का छात्र था। पिता कमाल हैदर को परिवार के लोग व रिश्तेदार दिलासा दे रहे थे। परिजनों ने बताया कि मौजू की छोटी बहन दिल्ली में पढ़ाई कर रही है। उसके मामा की सोमवार को लखनऊ में शादी थी। उसमें शामिल होने मौजू की मां लखनऊ गई थीं।
वहां सोमवार सुबह तक मौजू को भी पहुंचना था। इससे पहले दोस्तों के साथ नैनीताल जाने का प्लान बन गया। मौजू के पिता को रात में ही पुलिस ने सूचना दे दी। रविवार रात शव बरेली घर पर लाया गया। यहां नजदीकी कब्रिस्तान में उसे दफना दिया गया।