फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- पाकिस्तान भी कर रहा महाकुंभ की तैयारियों की तारीफ

Mon, 13 Jan 2025 07:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक बार फिर सीएम योगी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में शानदार इंतजामों को देखकर सीएम योगी की पूरी दुनिया कायल हो गई। यहां तक कि पाकिस्तान भी तारीफ कर रहा है। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि कुंभ मेले में शानदार इंतजामों की अब वह लोग भी तारीफ कर रहे हैं, जो हमेशा हिंदुस्तान की बुराई करते रहते हैं। खास तौर पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर मेले की तैयारी, सजावट आदि को देखकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जो इंतजाम किए हैं, पूरी दुनिया उसकी कायल हो गई है। पाकिस्तान भी मेले के इंतजाम की तारीफ के लिए मजबूर हो गया है। बता दें कि शहाबुद्दीन ने प्रयागराज के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा था कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों से महाकुंभ में डुबकी लगाने की अपील
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर कार्यकारिणी और हिंदू रक्षा समिति की संयुक्त बैठक रविवार को जंक्शन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई। महाकुंभ में शामिल होकर आस्था की डुबकी लगाने पर सहमति बनी। सभी व्यापारियों से महाकुंभ में शामिल होने की अपील भी की। 

अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि महानगर के सभी पदाधिकारी सामूहिक रूप से पूर्ण महाकुंभ में जाएंगे। संगम में डुबकी लगाकर जनकल्याण की कामना करेंगे। इस दौरान हिंदू युवा रक्षा समिति के विक्की ठाकुर, मनोज भारती, अरुण ठाकुर, पल्ले ठाकुर, मोनू ठाकुर, अरविंद बेदी, संजय कठेरिया, मनोज सिंह, तरुण कुर्मी व अन्य व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें