फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैस सिलिंडर भरे लोडर में कार ने मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर झुमका चौराहे के पास रविवार शाम कार की टक्कर से घरेलू गैस सिलिंडर से भरा लोडर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम कस्बा में मौजूद एचपी गैस एजेंसी से करीब 32 सिलिंडर लेकर ऑटो लोडर तिलियापुर सिलिंडर बांटने जा रहा था। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर झुमका चौराहे के पास लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। थाना सीबीगंज के गांव तिलियापुर निवासी चालक वसीम केबिन में फंसकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। फतेहगंज पश्चिमी के थानाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सिलिंडर और लोडर को थाने भेजा है। एजेंसी मालिक को बुलाया गया है।

दंपती को भी आईं चोटें
सिलिंडर रोड पर फैलने के कारण बाइक सवार दंपती भी चोटिल हो गए। गनीमत रही कि कोई सिलिंडर फटा नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर एजेंसी कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें