फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कप्तान डॉ. अतुल की बल्लेबाजी ने गंगाशील गोल्डन को दिलाई जीत

Mon, 16 Feb 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डॉक्टर काउंटी क्रिकेट लीग का आयोजन एसआरएमएस ग्राउंड पर आयोजित किया गया। पहले मैच में कप्तान डॉ. अतुल गंगवार की बल्लेबाजी ने गंगाशील गोल्डन ने मिशन वॉरियर्स को हराया। दूसरे मैच में रोहिलखंड कैंसर किलर्स ने एसआरएमएस को कड़े मुकाबले में हरा दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह पहले मैच में टॉस जीतकर गंगाशील गोल्डन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मिशन वॉरियर्स की टीम के कप्तान डॉ. आरपी सिंह ने टीम की अगुवाई की। टीम ने 20 ओवर में 150 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर प्रतिद्वंद्वी टीम के समक्ष खड़ा किया। टीम की ओर से डॉ. आरके सिंह ने सर्वाधिक 28 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गंगाशील गोल्डन की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। कप्तान डॉ. अतुल गंगवार ने 44 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि डॉ. विष्णु शर्मा ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉ. दीपक चरण, डॉ. हेमंत सिंह और डॉ. राकेश कुशवाहा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। गंगाशील की टीम ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
दिन का दूसरा मुकाबला एसआरएमएस किंग्स बनाम रोहिलखंड कैंसर किलर्स रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहिलखंड कैंसर किलर्स ने 20 ओवर में 206 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें डॉ. अनिल गंगवार ने 70 रन बनाए। डॉ. एके माहेश्वरी ने 32 रन का योगदान रहा। जवाब में एसआरएमएस किंग्स की टीम 19 ओवर में 173 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में डॉ. अनिल गंगवार ने चार विकेट और डॉ. पवन ने तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। अंत में जीत का सेहरा रोहिलखंड के सिर सजा। इस अवसर पर आदित्य मूर्ति, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. अंकुर गर्ग, डॉ. अर्जुन अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें