फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने 10 चोरों को किया गिरफ्तार, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

Sat, 26 Apr 2025 04:11 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कैंट थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 10 चोरों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी नाबालिग भी है। पांच आरोपी एक गिरोह के सदस्य बताए गए हैं। 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कैंट थाना पुलिस ने चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने अपने कार्यालय पर इसका खुलासा किया। इन आरोपियों के पास से चोरी का काफी सामान बरामद किया गया। एसपी सिटी मानुष पारीक व सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कैंट रात में गश्त पर थे। सूचना मिली कि कृष्णा कॉलोनी नलकूप के पास कुछ युवक संदिग्ध हालात में बैठे हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


इनमें मोहनपुर निवासी अवनीश, ईसाइयों की पुलिया निवासी देवू उर्फ देवांश, आजमनगर के देव उर्फ पहाड़, महादेवपुरम का  आयुष रस्तोगी  और मोहनपुर निवासी सोनू उर्फ अमनदीप थे। आरोपियों ने बताया कि उनका सरगना अवनीश है। वह 15 दिन पहले लूट के मुकदमे में जमानत पर बाहर आया है। 

जेल में उसकी पहचान आयुष के पिता चिरौंजीलाल उर्फ बबलू से हुई थी। यह पहले से ही सोने के सामान की चोरी व फेरबदल में बंद था। ये लोग दिन में रेकी कर रात में घरों व दुकानों में चोरी करते थे। अवनीश पर चार, देवू पर तीन, देव उर्फ पहाड़ी पर दो, सोनू पर दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग समेत पांच अन्य गिरफ्तार
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि कैंट पुलिस ने ही पचौमी फरीदपुर निवासी कुनाल कश्यप, आजाद नगर के संदीप, मोहनपुर नकटिया के अभिषेक और होली चौक मोहनपुर निवासी विपिन मौर्या को भी पकड़ा। इनमें एक नाबालिग भी है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि, बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। यह नशे के आदी हैं जो वाहन व अन्य तरह की चोरी करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें