फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैंट बोर्ड बनवाएगा आधुनिक गोशाला, बैठक में सात प्रस्तावों को दी गई मंजूरी

Wed, 19 Nov 2025 07:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बुधवार को छावनी परिषद कार्यालय में बोर्ड बैठक ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सात प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पहला और मुख्य प्रस्ताव आधुनिक गौशाला की स्थापना रहा। 
विज्ञापन
कैंट बोर्ड की बैठक में सात प्रस्तावों को दी गई मंजूरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में छावनी परिषद (कैंट बोर्ड) आधुनिक गौशाला की स्थापना करेगा। इसके साथ ही एसटीपी का संचालन सुदृढ़ करने का काम जल्द शुरू करने की सहमति बोर्ड के सदस्यों ने दी है। छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में सात प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। जिसमें कार्बन न्यूट्रल रणनीति शुरू करने का प्रस्ताव भी शामिल है।

विज्ञापन


बुधवार को छावनी परिषद कार्यालय में बोर्ड बैठक ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. तनु जैन समेत अन्य बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे। बोर्ड बैठक में पहला और मुख्य प्रस्ताव आधुनिक गौशाला की स्थापना रहा। 

कैंट बोर्ड एक आधुनिक मॉडल गोशाला का निर्माण कराएगा। इसमें उत्तम पोषण, पशु-चिकित्सा सेवाएं, अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन तथा जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा। यह पहल मानवीय और सतत गो-प्रबंधन का उदाहरण बनेगी। वहीं दूसरा प्रस्ताव एसटीपी के संचालन में सुदृढ़ीकरण का रहा। इसमें सहमति देते हुए सदस्यों ने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स को उन्नत किया जाएगा। इसकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग, ट्रीटेड पानी का पुनः उपयोग, स्लज प्रबंधन और हरित क्षेत्रों से समन्वय कर शहरी सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना शामिल है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP: बरेली छावनी परिषद की सीईओ को इनोवेशन इन पब्लिक सर्विस अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने कार्यों को सराहा

तीसरा प्रस्ताव इनोवेशन हब की स्थापना का रहा। इसमें कैंट बोर्ड इनोवेशन हब स्थापित करेगा। यहां शहरी प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस, नागरिक सेवाओं और तकनीकी नवाचारों पर काम किया जाएगा। यह हब युवाओं, स्टार्टअप्स और शोध संस्थानों को जोड़ने का केंद्र के तौर पर छावनी परिषद तैयार करेगा।

कार्बन न्यूट्रल के प्रस्ताव को मंजूरी
छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में कार्बन न्यूट्रल बरेली का रोडमैप भी तैयार किया गया है। इस रणनीती को शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत व्यापक ऊर्जा ऑडिट, सोलर इंस्टॉलेशन का विस्तार, हरित परिवहन को बढ़ावा, वेस्ट-टू-एनर्जी मॉडलिंग और तथा कार्बन-सेक्वेस्ट्रेशन के लिए पौधारोपण के कार्य शामिल हैं।

इन प्रस्तावों को भी कैंट बोर्ड ने दी मंजूरी
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई): इसमें पर्यावरण, कौशल विकास और नगरपालिका सुधारों पर केंद्रित एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। यह विभिन्न विभागों के लिए ज्ञान, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण का प्रमुख केंद्र होगा।

अमृत सरोवर का पुनर्जीवन: इस योजना में अमृत सरोवर को पुनर्जीवित और विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दी गई। इसमें डे-सिल्टिंग, लैंडस्केपिंग, सोलर लाइटिंग तथा समुदाय-उन्मुख हरित स्थल का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

स्टाफ वेलफेयर के नए उपाय: कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर, प्रशिक्षण कार्यक्रम, तनाव-प्रबंधन सत्र और कार्यस्थल सुविधाओं के सुधार जैसी कर्मचारी कल्याण योजनाओं को स्वीकृति दी गई।

कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने बताया कि सभी निर्णय बरेली को सतत विकास, कुशल प्रशासन और रहने योग्य शहरी भविष्य की दिशा में मजबूत कदम है। सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें