भरतौल को मिल चुका है राष्ट्रपति पुरस्कार
भरतौल ग्राम पंचायत को एक बार फिर से प्रदेश स्तर पर सम्मान से नवाजा गया है। इससे पहले इस ग्राम पंचायत को राष्ट्रपति पुरस्कार समेत कुल 16 बार पुरस्कृत होने का मौका मिला है। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि भरतौल ने एक बार फिर से बुधवार विश्व शौचालय दिवस पर पुरस्कार प्राप्त कर जिले को गौरव बढ़ाया है। ग्राम पंचायत में डोर-टू-डोर गीला-सूखा कूड़ा एकत्र हो रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक का भी प्रबंधन है। कूड़ा रिकवरी रिसोर्स सेंटर है और सामुदायिक शौचालय का संचालन भी हो रहा है। गांव में रोशनी, सड़क, जल निकासी जैसे बेहतर इंतजाम हैं। गांव की प्रधान प्रवेश ने बताया कि वह ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखना चाहती हैं।