फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इलेक्ट्रिक एंबुलेंस और ड्रोन खरीदेगी छावनी परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छावनी क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को छावनी परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी नवाचार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एपीएस भदौरिया, एसएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन और नामित सिविल सदस्य डॉ. वैभव जायसवाल मौजूद रहे। बैठक में आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में आधुनिक शैक्षणिक भवन के निर्माण के लिए डीपीआर को स्वीकृति प्रदान की गई है।
विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण और अनुभव आधारित शिक्षण के लिए दो नई बसें खरीदी जाएंगी। विद्यालय परिसर में हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत छावनी सामान्य चिकित्सालय में एक अतिरिक्त तल के निर्माण की डीपीआर तैयार करने की मंजूरी दी गई है। मरीजों के लिए इलेक्ट्रिक एंबुलेंस की खरीद का निर्णय भी लिया गया है। क्षेत्र में पवन ऊर्जा उपकरण और ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपविधि-2026 के प्रारूप को भी स्वीकृति दे दी है। तालाब की सफाई व जलकुंभी हटाने के साथ गार्बेज टू गोल्ड सेंटर में आधुनिक मशीनें व उपकरण लगाए जाएंगे। ट्रैक्टर-ट्रॉली, फॉगिंग मशीन, प्रेशर जेट और सक्शन मशीन की खरीद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें