फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ओडिशा से लाया 71.5 किलो गांजा, बरेली में एटा का युवक गिरफ्तार, कार से करता था तस्करी

Wed, 10 Sep 2025 06:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है। टीम ने एटा निवासी युवक को गिरफ्तार कर उसकी कार से 71 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। वह यह गांजा ओडिशा से लेकर आया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने 71 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एटा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। वह ओडिशा से गांजा लाकर यूपी, दिल्ली, पंजाब प्रांतों में सप्लाई करता था। आरोपी युवक के पास से एक कार, तीन मोबाइल फोन और 16 हजार 900 रुपये मिले हैं। उसने तस्करी में शामिल अपने दो साथियों के नाम भी बताए हैं। आरोपियों के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने मीडिया को बताया कि बुधवार सुबह एक सूचना के आधार पर बरेली-दिल्ली हाईवे पर थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के अंतर्गत रहपुरा कट सर्विस लेन के पास से आरोपी को हिरासत में लिया गया। उसने अपना नाम कासगंज के थाना अमापुर के गांव नादरमई निवासी राम प्रताप बताया। कुछ समय से वह एटा के थाना कोतवाली क्षेत्र के सुनहरी नगर में विपिन यादव के घर में किराये पर रहता है। उसकी कार की तलाशी लेने पर 71 किलो 500 ग्राम गांजा मिला।

यह भी पढ़ें- UP: भूसी से भरी डीसीएम से 2.71 क्विंटल गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार; बरेली के रेस्टोरेंट पर होना था सप्लाई
विज्ञापन


रुपये कमाने के लालच में करने लगा तस्करी 
तस्करी के आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम में टैक्सी चलाता था। वहां उसके जानने वाले शक्ति सिंह ने उसकी मुलाकात मुरादाबाद के कुचावली निवासी प्रेम सिंह से कराई। इसके बाद रुपये कमाने के लालच में वह प्रेम सिंह के साथ काम करने लगा। 
विज्ञापन


प्रेम सिंह के परिचित ओडिशा राज्य के मलकानगिरि निवासी सुशांक सिंह से गांजा लाकर प्रेम सिंह व अन्य लोगों के पास पहुंचाने लगा। हर माह वह ओडिशा के तीन-चार चक्कर लगाता था। सुशांक सिंह ने ही उसके लिए कार दिलवाई। इसी कार का वह गांजा तस्करी में इस्तेमाल करता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें