फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसलिंग: पहले चरण के छूटे अभ्यर्थी को एक और मौका, 21 और 22 जून को कर सकेंगे फीस जमा

Thu, 20 Jun 2019 10:08 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

- दूसरे चरण में 1.10 लाख अभ्यर्थियों ने लॉक किए कॉलेज, आज अंतिम दिन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड में पहले चरण की काउंसलिंग में फीस जमा करने से चूके अभ्यर्थियों के लिए एक मौका दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी 21 और 22 जून को अपनी बकाया फीस जमा कर सकेंगे। वहीं, दूसरे चरण की काउंसलिंग में कॉलेज लॉक करने का शुक्रवार को अंतिम मौका है।

विज्ञापन


बता दें कि पहले चरण में काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को 12, 13 और 14 जून को कॉलेजों की बकाया फीस जमा करनी थी। मगर तकनीकी या किसी अन्य गड़बड़ी के चलते हजारों अभ्यर्थी फीस नहीं जमा कर सके।

इनमें से कुछ बीएड की हेल्पलाइन पर फोन कर रहे थे तो कुछ विश्वविद्यालय में चक्कर काट रहे थे। इसको देखते हुए इन्हें फीस जमा करने का एक और मौका दे दिया है। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि ऐसे सभी अभ्यर्थी 21 और 22 जून को अपने
विज्ञापन


लॉगिन पर जाकर फीस जमा कर सकेंगे। इसके अलावा शून्य फीस वाले जिन अभ्यर्थियों ने कॉलेज आवंटन पत्र नहीं डाउनलोड किया है, वे अपने पत्र भी डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, बीएड की दूसरे चरण की काउंसलिंग में बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक 1.10 लाख अभ्यर्थियों ने कॉलेज लॉक करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। शुक्रवार को कॉलेज लॉक करने का अंतिम दिन है। इससे चूके अभ्यर्थियों को फिर पूल काउंसलिंग में मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें