फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहर विभाग की जमीन को खेत में मिलाया, सिंचाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार किसानों के समक्ष एक दशक से बनी है समस्या, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन

शेरगढ़। बैरमनगर रजवाह की जमीन को एक दशक पहले कुछ किसानों ने अपने खेतों में मिला लिया। उस दिन के बाद से क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित है। शिकायतों के बावजूद भी दस हजार किसानों की समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हो सका है।

ग्रामीणों के अनुसार बैरमनगर रजवाह को एक दशक पूर्व किच्छा नदी ने रजपुरा गांव के पास काट दिया था, जिसे ठीक कराने के लिए सिंचाई विभाग ने आज तक जहमत नहीं उठाई, जबकि नहर की एक साइड किसानों ने काट कर अपने खेतों में मिला लिया है। उक्त नहर के अब तक दुरुस्त न होने से नहर के किनारे बसे गांवों के लगभग दस हजार किसान इससे वंचित है।
विज्ञापन


कर्म खर्च में ज्यादा होगा लाभ : गांव नगरिया कला, रजपुरा, बरीपुरा, कबरा किशनपुर, बैरमनगर आदि समेत गांवों के किसानों का मानना है कि इस समस्या का निदान हो गया तो उन्हें सिंचाई का लाभ मिलेगा। अब विभागीय उदासीनता का आलम यह है कि यहां लोग गोबर व उपले थापने सहित आदि कार्य कर रहे हैं। गांव नगरिया कला के किसान डोरीलाल, रजपुरा गांव के किसान राम गोपाल का कहना है कि नहर ठीक हो जाएगी तो किसानों को नहर का पानी मिलेगा तो कम खर्चे में खेती होगी और अच्छी फसल मिलेगी।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के जेई पंकज सक्सेना ने बताया कि जहां-जहां नहर टूट गई है। उसको ठीक कराया जाएगा। जिन लोगों ने नहर विभाग की जमीन पर कब्जे किए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें