फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर की भर्ती के लिए लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के ब्लॉकों में भर्ती शिविर के जरिए बहुराष्ट्रीय कंपनी में बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पद पर रोजगार का मौका मिलेगा। 28 नवंबर से 17 दिसंबर तक शिविर आयोजित होंगे। प्रोन्नत पर सुरक्षा गार्ड का जिम्मा मिलने पर स्थायी सेवा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार ब्लॉकों के इंटर कॉलेज परिसर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में शिविर लगेंगे। 27 नवंबर को जेपीएन इंटर काॅलेज नबावगंज, 28 व 29 को आजाद नौरंग इंटर काॅलेज सेंथल, 30 नवंबर और दो दिसंबर को आरपी इंटर काॅलेज मीरगंज, तीन व चार दिसंबर को जानकी देवी इंटर काॅलेज फतेहगंज पश्चिमी में शिविर का आयोजन होगा।
पांच व छह दिसंबर को एमजीएम इंटर काॅलेज बहेड़ी, सात व नौ दिसंबर को केसर इंटर काॅलेज बहेड़ी, 10 व 11 दिसंबर को आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज आटामांडा, 12, 13 दिसंबर को दरबारी लाल शर्मा इंटर काॅलेज रिठौरा, 16, 17 दिसंबर को राजकीय इंटर काॅलेज बरेली में भर्ती शिविर लगेगा।
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी नरेंद्र कुमार के मुताबिक अगर किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किन्हीं वजहों से अपने ब्लॉक में आयोजित शिविर में शामिल नहीं हो सके तो अन्य ब्लॉक में आयोजित शिविर में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्था की वेबसाइट ssciindia.com पर देख सकते हैं।

पात्रता की शर्त
सुरक्षा सैनिक : लंबाई 168 सेमी, सीना 80.85 सेमी, उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 55 से 90 किलो तक, शिक्षा योग्यता हाईस्कूल पास/फेल, शारीरिक, मानसिक फिटनेस प्रमाण पत्र चाहिए।
विज्ञापन

सुरक्षा सुपरवाइजर : शैक्षिक योग्यता कक्षा 12 पास, कंप्यूटर का ज्ञान, लंबाई 170 सेमी, आयु 21 से 40 वर्ष, वजन 55 से 90 किलो तक होनी चाहिए।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें