फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज थमेगा प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करीब दो हफ्ते से जरी दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान शनिवार शाम पांच बजे यानी शनिवार को थम जाएगा। इसके बाद मतदान संपन्न कराने के लिए रविवार को विधानसभा क्षेत्रवार निर्धारित स्थलों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। इसके लिए शुक्रवार से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों ने नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया था। करीब दो हफ्ते से चल रहा चुनाव प्रचार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शाम पांच बजे से थम जाएगा। शनिवार दोपहर 12 बजे रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से चल रही तैयारियों की ब्रीफिंग प्रभारी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/माइक्रोऑब्जर्बर एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा क्षेत्रवार संबंधित मजिस्ट्रेट को सूचना भेज दी गई है।
उधर, बरेली शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए बरेली कॉलेज मैदान से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। इसके लिए कॉलेज का अधिग्रहण कर लिया गया है। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि अधिग्रहण के चलते 11 और 12 फरवरी को शिक्षण कार्य बंद रहेगा। रविवार को अवकाश के बाद 14 को मतदान के दिन, 15 को हजरत अली के जन्मदिन और 16 जनवरी को संत रविदास जयंती पर अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें