फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट के खिलाफ अभियान जारी सेवईं, बेसन समेत छह नमूने भरे

विज्ञापन
नमूने भरती एफएसडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने मिलावट के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रखा। छापा टीम ने दूसरे दिन सेवईं, बेसन और मावा समेत छह नमूने भरे। इन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डीआर मिश्रा ने बकरीद पर होने वाली मिलावट को देखते हुए जिले भर में छापा अभियान शुरू कराया है। दूसरे दिन टीम ने फरीदपुर पउनगला में रामदास किराना स्टोर, एमएम सेवईं नरियावल, सवेरा स्टोर मठकमल नैनपुर से सेवईं के नमूने भरे। फरीदपुर स्टेशन मार्ग पर पंडित समोसा से सरसों तेल, संजीव किराना स्टोर से बेसन के नमूने भरे। मिश्रा ने बताया कि सैंपल लैब में परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे, इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें