फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नेता की गाड़ी में छिपकर आया सौरभ, पुलिस को देख लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा में फायरिंग मामले में नामजद 11 आरोपियों में से बारादरी पुलिस अभी तक एक को भी नहीं पकड़ सकी है। मुख्य आरोपी सौरभ की आत्मसमर्पण अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी। चर्चा है कि वह एक करीबी नेता की गाड़ी से टोह लेता हुआ कोर्ट तक आया था, पर पुलिस की तैनाती भांपकर लौट गया।
विज्ञापन

वकील रीना सिंह के पति व उनके भाइयों पर जानलेवा हमला व फायरिंग करने के सभी आरोपी घटना के तुरंत बाद फरार हो गए थे। चूंकि, इन्होंने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया था तो भागने और छिपने के लिए भी पहले से व्यवस्था कर ली थी।
यही वजह रही जो सप्ताह भर में भी पुलिस इन्हें नहीं पकड़ सकी है। चर्चा ये भी है कि ये सभी उत्तराखंड में एक प्रभावशाली नेता की शरण में पहुंच गए हैं। पुलिस की टीम उत्तराखंड भी गई थी, लेकिन गिरफ्तारी का रास्ता नहीं बन सका था। इनमें से मुख्य आरोपी सौरभ राठौर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी लगाई थी, जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन

कोर्ट में बारादरी पुलिस ने भी अपना जवाब दाखिल किया। वहीं, महिला वकील की ओर से भी पक्ष रखा गया। चर्चा है कि सौरभ शहर में था और एक करीबी नेता की गाड़ी से उसने कोर्ट के आसपास पहुंचकर टोह ली।
वहां पुलिस डटी थी। उसे गिरफ्तारी और एनकाउंटर का खतरा था तो वह कोर्ट पहुंचा ही नहीं। बारादरी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में लगी है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें