भूमिगत लाइन और केबल बॉक्स अचानक फटने से रामपुर बाग उपकेंद्र दिन भर ठप रहा। इससे सिविल लाइंस, काली बाड़ी, बरेली कालेज, मेयर हाउस समेत कई इलाकों में बिजली संकट रहा।
बुधवार में रामपुर बाग उपकेंद्र की भूमिगत पोषक लाइन में आयी खराबी औश्र आनंद आश्रम के पास केबल बाक्स फुंकने से पॉश कालोनी कालोनी समेत कई प्रमुख प्रभावित हो गए। कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि लंबा फाल्ट होने पर भी कोई सूचना नहीं दी जाती है। रामपुर बाग उपकेंद्र जेई अरविंद कुमार ने लोगों के फोन ही नहीं उठाए। काली बाड़ी पोषक लाइन प्रभावित होने पर शाहदाना जेई खामोश रहे। सप्लाई गुल होने की सही जानकारी नहीं मिलने से तमाम लोग घंटों बेहाल रहे। करीब शाम पांच बजे प्रभावित उपकेंद्र पर सप्लाई बहाल हो पायी। अधिशासी अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि फाल्ट सुबह 11 बजे सामने आया।
गुल रही सप्लाई
रोहली टोला, चक, बजरिया, सिकलापुर, गंगापुर, गोपाल नगर, रायल कालेज, डीडी पुरम, जोगी नवादा, परवाना नगर, एकता नगर, बड़ी विहार, एमबी कालेज आदि इलाकों में सुधार कार्य होने से दिन भर सप्लाई अस्तव्यस्त रही।
आज नहीं मिलेगी सप्लाई
नैनीताल मार्ग, एमबी कालेज, अशोक नगर, डीडीपुरम पंप, गोपाल नगर, रोहली टोला, चक, बजरिया, सिकलापुर, गंगापुर, गोपाल नगर, रायल कालेज, डीडी पुरम, जोगी नवादा, परवाना नगर, एकता नगर, बड़ी विहार आदि स्थानों पर सुबह 11 से शाम चार बजे स्काडा योजना कार्य होगा। अधिशासी अभियंता नंदलाल ने बताया कि इस दौरान सप्लाई व्यवस्था प्रभावित रहेगी।