लकड़ी का पुल टूटने से मची अफरातफरी
लीलौर झील में नाव तक जाने के लिए प्रशासन ने लकड़ी का पुल बनवाया था। शुक्रवार को जब नाव में बैठने डीएम अविनाश सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पुल से जा रहे थे तभी पुल में लगी लकड़ी टूट गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि पुल की ऊंचाई कम होने से किसी के चोट नहीं लगी, वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी।