फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: ऐतिहासिक लीलौर झील में नौका विहार का शुभारंभ, डीएम संग नाव पर बैठे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

Sat, 16 Aug 2025 12:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली को एक और पर्यटन स्थल की सौगात मिली। अब पर्यटन महाभारतकालीन लीलौर झील में नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने इसका शुभारंभ किया।  
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री और डीएम ने किया नौका विहार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को रामनगर स्थित महाभारतकालीन लीलौर झील में नौका विहार का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे पर्यटन व रोजगार बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही लोगों से झील की सुंदरता व स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री और जिलाधिकारी ने झील में नौका विहार भी किया। 

विज्ञापन


पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वह ऐतिहासिक लीलौर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की लंबे अरसे से कवायद कर रहे थे। यह सपना अब पूरा हो गया है। अब यहां सैलानी नाव का आनंद ले सकेंगे। कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय लोगों से कहा कि वह झील की हर चीज की सुरक्षा का ध्यान रखें। स्वच्छता भी रखें। पर्यटन स्थल विकसित होने से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: जिसके लिए पति को छोड़ा, उस प्रेमी ने नाता तोड़ा, युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि वह लीलौर झील को जिले का प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां दीपावली तक बहुत काम कराए जाएंगे। जिसमें गेस्ट हाऊस, पार्क, लाइट फिटिंग, पौधरोपण आदि कार्य प्रमुखता से पूरे कराए जाएंगे। 

विज्ञापन

लकड़ी का पुल टूटने से मची अफरातफरी
लीलौर झील में नाव तक जाने के लिए प्रशासन ने लकड़ी का पुल बनवाया था। शुक्रवार को जब नाव में बैठने डीएम अविनाश सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह पुल से जा रहे थे तभी पुल में लगी लकड़ी टूट गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि पुल की ऊंचाई कम होने से किसी के चोट नहीं लगी, वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें