फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुंवरपुर तुलसी पट्टी गांव में तेंदुआ दिखने का शोर

Fri, 31 Jul 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंवरपुर तुलसी पट्टी के ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखने का दावा किया है। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन

ग्रामीण लालाराम ने बताया कि उनका घर नहर के किनारे है। नजदीक ही खेत हैं। रात करीब 11 बजे वह छत पर सो रहे थे। कुत्तों के भौंकने पर आंख खुली। आहट आती देख टार्च जलाई तो मकान से कुछ दूरी पर ही तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। डर की वजह से वह मकान से बाहर नहीं गए। बेटे ने छत से ही तेंदुए का फोटो खींच लिया।
शोर मचाकर उन्होंने अन्य गांव वालों को जगाया। लोगों के जुटने से पहले ही तेंदुआ गन्ने के खेतों की ओर चला गया। डर की वजह से रात में ग्रामीण खेतों की ओर नहीं गए। सुबह सूचना वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन

तेंदुआ देखे जाने के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
वर्जन :
सूचना मिलने के बाद टीम को गांव भेजा गया था। टीम ने पग चिह्नों की तलाश की, अब तक तेंदुए की मौजूदगी के प्रमाण नहीं मिले हैं। गांव वालों को सतर्क किया गया है। - केके मिश्रा, रेंजर, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें